फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीवान के गोरेयाकोठी में शुरू हुए तीन आदर्श विद्यालय, स्मार्ट क्लास से होगी पढ़ाई

Siwan: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए विधायक देवेश कान्त सिंह ने रविवार को बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज और गोरेयाकोठी प्रखंड में तीन सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद,

गोरेयाकोठी आदर्श विद्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

Siwan: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए विधायक देवेश कान्त सिंह ने रविवार को बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज और गोरेयाकोठी प्रखंड में तीन सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकसित भारत और समृद्ध बिहार की मजबूत आधारशिला है।

छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

देवेश कान्त सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों में ग्रामीण विद्यार्थियों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां स्मार्ट क्लास, ई-पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि दीक्षा और ई-लॉट्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की भी होगी तैयारी

विधायक ने बताया कि नियमित पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को चिकित्सा, अभियंत्रण, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी भी कराई जाएगी। इसके अलावा करियर काउंसलिंग और कमजोर छात्रों के लिए सहायक कक्षाओं की व्यवस्था भी की गई है।

इन विद्यालयों को बनाया गया आदर्श विद्यालय

बसंतपुर प्रखंड के हरायपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, लकड़ी नबीगंज के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नबीगंज बाजार और गोरेयाकोठी के नारायण कर्मयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है।

कार्यक्रम में गोरेयाकोठी बीडीओ अभय कुमार, लकड़ी नबीगंज बीडीओ कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार पांडेय, अभय मिश्रा, थानाध्यक्ष सबिता कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, संदेश महतो सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram