फॉण्ट कनवर्टर NEW

नो एंट्री [No entry ]मे घुसा एक ट्रक की चपेट मे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत

रांची के पंडरा क्षेत्र स्थित रवि स्टील के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय अजय नाथ शाहदेव, पिता चूं ड़ामनी नाथ शाहदेव ग्राम + पोस्ट -उरुगुट्टू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची के पंडरा क्षेत्र स्थित रवि स्टील के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार  मृतक की पहचान 40 वर्षीय अजय नाथ शाहदेव, पिता  चूं ड़ामनी नाथ शाहदेव ग्राम + पोस्ट -उरुगुट्टू थाना ठाकुरगांव का रहने वाला था। तिलता चौक मे नो एंट्री के बावजूद एक ट्रक इलाके में प्रवेश कर गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इसमें प्रशासन की घोर लापरवाही झलक रही है, आखिर नो एंट्री मे ट्रक घुसा कैसे ये सवाल तो खड़ा तो होता है। अपने पीछे छोड़ गए तीन जिंदगीया, पत्नी और दो बच्चे इसके जिम्मेदार कौन??
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने चालक के साथ ट्रक JH02l-1229 को जप्त कार्य लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश लगातार जारी रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गए. अजय नाथ शाहदेव जी एक अच्छे दिल के इंसान थे सबसे मिलजुलकर रहते थे, इस घटना से पुरे गाँव मे मातम छाया हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram