फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनसेवा की पहचान बने युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव जमील अख्तर, बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों का बढ़ा भरोसा

Ranchi : क्षेत्र में बिजली से जुड़ी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव जमील अख्तर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी पंचायत में ट्रांसफॉर्मर खराब होने या नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi :  क्षेत्र में बिजली से जुड़ी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव जमील अख्तर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी पंचायत में ट्रांसफॉर्मर खराब होने या नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता की सूचना मिलते ही वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र कार्रवाई कराने का प्रयास करते हैं। उनकी सक्रियता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है।

ग्रामीणों के अनुसार कई पंचायतों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। ऐसे मामलों में जमील अख्तर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई तथा जरूरत वाले क्षेत्रों में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की पहल की। इससे लोगों को काफी राहत मिली और बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता का दायित्व केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराना भी है। लोगों का कहना है कि जमील अख्तर नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं।

इस संबंध में जमील अख्तर ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “जहां भी बिजली से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलती है, वहां संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। भविष्य में भी बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे, ताकि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज गति से आगे बढ़े।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram