अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Barkatha/Hazaribagh: ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले सूर्यकुण्ड धाम में रविवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी का भव्य स्वागत किया गया। देश के सबसे गर्म जलकुंड के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर समाज के युवाओं ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया और पूरा परिसर जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश रवानी के निर्देश पर किया गया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अजित चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल चंद्रवंशी को अंगवस्त्र और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित युवाओं ने भी उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के बाद राहुल चंद्रवंशी ने सूर्यकुण्ड धाम और वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात धाम परिसर में एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
अपने संबोधन में राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि सूर्यकुण्ड धाम की पावन धरती पर मिला सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अजित चंद्रवंशी ने कहा कि राहुल चंद्रवंशी समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में युवा अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की एकजुटता से समाज में सकारात्मक बदलाव और अधिक तेजी से आएगा।
बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रखंड और पंचायत स्तर पर युवा टीमों का गठन कर व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अजित चंद्रवंशी, वैभव चंद्रवंशी, देवघर युवा जिलाध्यक्ष धनंजय रवानी, पंकज चंद्रवंशी, सिकंदर चंद्रवंशी, दिनेश रवानी, विकाश चंद्रवंशी, संजीत चंद्रवंशी, शशि चंद्रवंशी, मिथुन चंद्रवंशी, गायक रवि राजा, सुजल चंद्रवंशी, अंगद राज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

