फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा गांव में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट ( IED Blast in Chaibasa ) किया गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवान घायल हो गए हैं। यह घटना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा गांव में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट ( IED Blast in Chaibasa ) किया गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवान घायल हो गए हैं। यह घटना नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई है, जिसके कारण इस समय इलाके में सुरक्षा बलों का तगड़ा ऑपरेशन जारी है। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार को जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में हुए इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट साईं सहित दो अन्य जवान घायल हुए। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रांची के लिए एयरलिफ्ट किया गया। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वे इलाके में आईईडी का सफाया कर रहे थे।

सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के डीजीपी भी इस वक्त झारखंड दौरे पर हैं, और यह घटना उनके दौरे के दौरान घटी है। विस्फोट के बाद, सीआरपीएफ के जवानों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रांची भेजा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram