Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»उन्नति का पहिया योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, 1450 को मिलेगी साइकिल
Jharkhand

उन्नति का पहिया योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, 1450 को मिलेगी साइकिल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की 128 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने छात्राओं को साइकिल सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रखंड प्रशासन के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड में इस योजना के तहत कक्षा आठ के करीब 1450 छात्र-छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है।

मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। आज के छात्र-छात्राएं ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, पोशाक, मध्याह्न भोजन और साइकिल वितरण जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, ताकि आर्थिक या भौगोलिक कारणों से कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र प्रधान ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर विधायक जगत माझी ने उपायुक्त से वार्ता कर जल्द ही इस समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार यादव, बीपीओ राजेश कुमार गुप्ता, बीआरपी किशोर महतो, झामुमो नेता अकबर खान, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में हाथी का तांडव, घर तोड़ा, दो बच्चे मलबे में फंसे, बाल-बाल बची जान

July 8, 2026

बीएसएल CRM-3 में कर्मचारी हितों पर मंथन, लंबित वेज रिवीजन को लेकर तेज हुआ संघर्ष

July 8, 2026

फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित स्थान, चास में जाम खत्म करने की तैयारी तेज

July 8, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा में हाथी का तांडव, घर तोड़ा, दो बच्चे मलबे में फंसे, बाल-बाल बची जान

July 8, 2026

बीएसएल CRM-3 में कर्मचारी हितों पर मंथन, लंबित वेज रिवीजन को लेकर तेज हुआ संघर्ष

July 8, 2026

बोकारो में SIR-2026 अभियान तेज, उपायुक्त पहुंचे बूथ और बिरहोर टांडा, युवाओं से की अपील

July 8, 2026

फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित स्थान, चास में जाम खत्म करने की तैयारी तेज

July 8, 2026

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान शुरू, नियम तोड़ने पर पेट्रोल पम्पों पर होगी कार्रवाई

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.