Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हिमांशु सिंह हत्याकांड से उबाल, दुलाल भुईयां ने समर्थकों संग सड़क पर उतरकर कराया बंद
Jharkhand

हिमांशु सिंह हत्याकांड से उबाल, दुलाल भुईयां ने समर्थकों संग सड़क पर उतरकर कराया बंद

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: करणी सेना के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार को आहूत बंद के दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने भुईयांडीह में मोर्चा संभाला। अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वे भुईयांडीह स्थित आवासीय कार्यालय से निकले और क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड,भुईयाडीह सहित अन्य क्षेत्रों में बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतर गए।

दुलाल भुईयां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुईयांडीह की मुख्य सड़कों पर मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बंद का समर्थन करने की अपील की। कई स्थानों पर सड़क पर प्रदर्शन कर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित किया गया। बंद के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।

मौके पर दुलाल भुईयां ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि राज्य की चरमराई कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता में असुरक्षा का माहौल है।

उन्होंने कहा कि एनडीए का बंद जनता की आवाज है। यह आंदोलन प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ है और सरकार को चेतावनी देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय कायम हो।

इस बंद कार्यक्रम में मन्नू मंडल, चमन तिवारी, कुंज बिभार, विशाल नायक भुईयां, धीरेन्द्र सिंह, सुबोल प्रमाणिक, अशोक कुमार, संजय कुमार, बादल भुईयां, सदानंद टोप्पो, कैलाश अग्रवाल, धर्मेंद्र पांडेय, लक्खी भुईयां, मथुरा भुईयां सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; विधिक प्रक्रिया के बिना किसी को न करें ब्लैकलिस्ट

July 3, 2026

बरियातू थाना प्रभारी की सुरक्षा व्यवस्था फेल, थाने के ठीक पीछे महिला से झपटी सोने की चेन

July 3, 2026

बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए SWM पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

July 3, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; विधिक प्रक्रिया के बिना किसी को न करें ब्लैकलिस्ट

July 3, 2026

बरियातू थाना प्रभारी की सुरक्षा व्यवस्था फेल, थाने के ठीक पीछे महिला से झपटी सोने की चेन

July 3, 2026

बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए SWM पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

July 3, 2026

सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, शिक्षकों को देंगे बड़ी चिकित्सा सुविधा

July 3, 2026

सिर्फ अफसरों के तबादले से नहीं रुकेगा अपराध, पुलिस तंत्र को मजबूत करना जरूरी: राहुल

July 3, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.