फॉण्ट कनवर्टर NEW

फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली ताबड़तोड़ गोली, युवक के जबड़े को चीर निकली गोली

Jamshedpur News: शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस जहां गुरुवार देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी, वहीं कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में गोलीबारी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। आपसी रंजिश और घरेलू विवाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस जहां गुरुवार देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही थी, वहीं कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में गोलीबारी की घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए। आपसी रंजिश और घरेलू विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे रामजन्म नगर निवासी पेंटर संजय तांडी का अपने ममेरे भाई कृष्णा सोना के साथ पुराने विवाद और गैस सिलेंडर को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा सोना ने अवैध हथियार निकालकर संजय पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन राउंड फायर किए गए, जिनमें एक गोली संजय के जबड़े में लगी और आर-पार निकल गई, जबकि अन्य गोलियां निशाना नहीं साध सकीं।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी भी देर रात घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से जानकारी ली और जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला पुराने पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी कृष्णा सोना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram