Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डबल डाउन बार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता नीरज सिंह से जुड़ा बार हुआ सील
Jharkhand

डबल डाउन बार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता नीरज सिंह से जुड़ा बार हुआ सील

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 30, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: बिष्टुपुर स्थित चर्चित डबल डाउन (डीडी) बार में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में प्रशासन ने भाजपा नेता नीरज सिंह एवं सहमालिक विजय कुमार से जुड़े डबल डाउन (डीडी) बार को सील कर दिया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ बार परिसर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया। प्रशासन ने घटना के सभी पहलुओं की जांच कराने का निर्णय लिया है। जांच में बार के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस संबंधी नियमों के पालन और घटना के दौरान बरती गई लापरवाही सहित अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार 27 जून की देर रात डीडी बार के भीतर एक महिला के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस बढ़ने के बाद दोनों पक्ष बार के बाहर पहुंचे, जहां हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष सिंह पर चापड़ एवं चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है।

इस घटना के बाद शहर में व्यापक आक्रोश फैल गया। करणी सेना, क्षत्रिय समाज और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, घटना में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले बिष्टुपुर थाना प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है तथा मामले की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.