फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में छात्रों के लिए कराटे क्लास शुरू, आत्मरक्षा के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास पर जोर

Lohardaga news: विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सेंचुरी फॉर एजुकेशन नेचर स्कूल, लोहरदगा में नियमित मार्शल आर्ट (कराटे) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आत्मरक्षा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सेंचुरी फॉर एजुकेशन नेचर स्कूल, लोहरदगा में नियमित मार्शल आर्ट (कराटे) प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आत्मरक्षा के गुर सीखे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण एसएस स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक रेंसी श्रवण साहू (ब्लैक बेल्ट, 6वीं डॉन), सेंसाई सूर्यावती देवी (ब्लैक बेल्ट, 3री डॉन) एवं सेंसाई दिव्याकाश साहू (ब्लैक बेल्ट, 2री डॉन) के निर्देशन में शुरू हुआ।

प्रशिक्षकों ने छात्रों को आत्मरक्षा की प्रारंभिक तकनीकों, शारीरिक संतुलन, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए आत्मरक्षा की कला सीखना अत्यंत आवश्यक है। मार्शल आर्ट न केवल स्वयं की सुरक्षा करना सिखाता है, बल्कि शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज पांडे ने कहा कि मार्शल आर्ट का नियमित अभ्यास छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, फोकस, गुस्से पर नियंत्रण और टीम भावना का विकास करता है। इससे बच्चे नशे और गलत संगत जैसी बुराइयों से भी दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट बच्चों को लड़ाकू नहीं, बल्कि जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारी नागरिक बनाता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दीपक, संदीप, अंकित, मनाली एवं श्वेता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram