फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

गुमला :- “रक्तदान महादान, जीवनदान” के संकल्प को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, गुमला ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की है। मंच के सक्रिय सदस्य कृष्ण कुमार साहू ने समय पर रक्तदान कर एक गंभीर रूप से बीमार

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला :- “रक्तदान महादान, जीवनदान” के संकल्प को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, गुमला ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की है। मंच के सक्रिय सदस्य कृष्ण कुमार साहू ने समय पर रक्तदान कर एक गंभीर रूप से बीमार बच्ची की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक में भर्ती एक बच्ची की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उसे तत्काल बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना मारवाड़ी युवा मंच गुमला के रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल को मिली, उन्होंने बिना विलंब किए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की और कृष्ण कुमार साहू को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कृष्ण कुमार साहू ने तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके द्वारा किया गया यह दूसरा रक्तदान था। समय पर उपलब्ध कराए गए रक्त से बच्ची को आवश्यक उपचार मिल सका, जिससे उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। मारवाड़ी युवा मंच लंबे समय से समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। संस्था के सदस्य समय-समय पर रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता एवं अन्य जनसेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मंच का उद्देश्य है कि रक्त के अभाव में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान न जाए। इस अवसर पर सदर अस्पताल के लैब टेक्नीशियन संगीता किंडो, सुमित मंत्री उर्फ बिट्टू तथा रक्तदान प्रभारी रोहित खंडेलवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने भी मारवाड़ी युवा मंच के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कृष्ण कुमार साहू के इस सेवा भाव और मानवीय पहल की शहरभर में सराहना की जा रही है। लोगों ने उनके जज्बे को प्रेरणादायक बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram