फॉण्ट कनवर्टर NEW

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, एयरपोर्ट पर दी गई भावपूर्ण विदाई

रांची। भोलेनाथ के भक्तों के लिए आस्था के सबसे बड़े केंद्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना होने वाले रांची के श्रद्धालुओं के एक जत्थे को शनिवार को रांची हवाई अड्डे (बिरसा मुंडा एयरपोर्ट) पर बेहद भावपूर्ण विदाई दी गई। इस पवित्र यात्रा दल में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। भोलेनाथ के भक्तों के लिए आस्था के सबसे बड़े केंद्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना होने वाले रांची के श्रद्धालुओं के एक जत्थे को शनिवार को रांची हवाई अड्डे (बिरसा मुंडा एयरपोर्ट) पर बेहद भावपूर्ण विदाई दी गई। इस पवित्र यात्रा दल में श्री राम भरत मिलाप समिति के बालवीर जैन सहित मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संजय अग्रवाल, शशिभूषण सिंह, गीता देवी, चंद्रकांत सिंघानिया, कृष्णा मिश्रा और पूसन चटर्जी मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी श्रद्धालु रांची से विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे आगे के मुख्य मार्ग से होते हुए कैलाश मानसरोवर की कठिन और पावन यात्रा की ओर प्रस्थान करेंगे।

एयरपोर्ट पर श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनकी सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की गई। रोहित शारदा ने कहा कि बाबा कैलाश के दरबार में हाजिरी लगाने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने सरकार से अपील की कि भविष्य में इस दुर्गम यात्रा को और अधिक सुलभ व सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। वहीं भारत-तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन यह यात्रा बिना वीजा और पासपोर्ट के संभव होगी, उस दिन उनका मंच झारखंड से एक बहुत बड़ा विशेष जत्था कैलाश मानसरोवर भेजेगा। इस विदाई कार्यक्रम में महेश विजय, जितेंद्र बरनवाल, रामचंद्र अग्रवाल, प्रज्ञा सोनी, खुशबू जैन सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram