फॉण्ट कनवर्टर NEW

83 वर्ष की उम्र में जगदीश चंद्र बोयपाई ने ली अंतिम सांस, कई संगठनों ने जताया शोक

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदर्श शिक्षक विमल किशोर बोयपाई के पिता और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी 83 वर्षीय जगदीश चंद्र बोयपाई का निधन हो गया। उन्होंने टुंगरी स्थित अपने आवास में कई दिनों से चल रही बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। वे मूल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के आदर्श शिक्षक विमल किशोर बोयपाई के पिता और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी 83 वर्षीय जगदीश चंद्र बोयपाई का निधन हो गया। उन्होंने टुंगरी स्थित अपने आवास में कई दिनों से चल रही बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। वे मूल रूप से बोंडोलगुटु निवासी थे।

जगदीश चंद्र बोयपाई अपने पीछे पत्नी, तीन विवाहित पुत्र, बहुओं और पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे चिंतनशील व्यक्तित्व के धनी और सामाजिक उत्थान के समर्थक रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरकेला से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा जिला स्कूल चाईबासा और स्नातक की पढ़ाई टाटा कॉलेज चाईबासा से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के जगदीश चंद्र बोयपाई के निधन पर ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति (अकास), कोल्हान नितिर तुरतुंग, कोल्हान एजुकेशन एवं चैरिटेबल सोसाइटी, हो राइटर्स एसोसिएशन और मसकल फाउंडेशन, कमारहातु ने शोक व्यक्त किया है। संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram