फॉण्ट कनवर्टर NEW

मकुन्दा गांव को मिली विकास की सौगात, 600 फीट नाली निर्माण का शुभारंभ

सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत ग्राम मकुन्दा में जनहित को ध्यान में रखते हुए 600 फीट लंबी नाली निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। योजना के पूर्ण होने के बाद गांव की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से

अपनी भाषा में पढ़ें

सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत ग्राम मकुन्दा में जनहित को ध्यान में रखते हुए 600 फीट लंबी नाली निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। योजना के पूर्ण होने के बाद गांव की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नाली निर्माण कार्य से गांव में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा क्षेत्र में जनहित से जुड़ी अन्य योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram