फॉण्ट कनवर्टर NEW

कृषि, शिक्षा और आजीविका संवर्धन पर जोर, डुमरी में एसयूडी लाइफ फाउंडेशन की पहल

डुमरी (गुमला)। एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सीएसआर मद एवं गुमला जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत खेतली पंचायत के लवाबार ग्राम में वॉटर लिफ्टिंग पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही खेतली पंचायत के सिरमी ग्राम में जीर्णोद्धारित

अपनी भाषा में पढ़ें

डुमरी (गुमला)। एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सीएसआर मद एवं गुमला जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत खेतली पंचायत के लवाबार ग्राम में वॉटर लिफ्टिंग पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही खेतली पंचायत के सिरमी ग्राम में जीर्णोद्धारित विद्यालय भवन तथा करनी पंचायत के आदिम जनजाति बहुल ओखरगढ़ा ग्राम में नव निर्मित विद्यालय भवन का विधिवत हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालय परिसरों में लगभग तीस पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर एसयूडी लाइफ फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी राकेश कुमार ने कहा कि लवाबार में स्थापित की जा रही वॉटर लिफ्टिंग पाइपलाइन सिंचाई योजना से आसपास के लगभग छह गांवों के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे किसान वर्षभर खेती कर सकेंगे, एक से अधिक फसल का उत्पादन कर पाएंगे तथा उनकी आय और आजीविका में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार एवं नवीन भवन निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। राकेश कुमार ने कहा कि यदि क्षेत्रवासियों का सहयोग और सहभागिता इसी प्रकार बनी रही तो एसयूडी लाइफ फाउंडेशन आगामी पांच वर्षों तक डुमरी प्रखंड में शिक्षा, कृषि, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सिंचाई एवं शिक्षा से जुड़ी इन पहलों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे किसानों और विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने एसयूडी लाइफ फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजनाओं के सफल संचालन में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मौके पर असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट विजय पगारे, प्रबंधक एसयूडी लाइफ शंबूक संकल्पना उदय, अंशु कुमारी, मुखिया संजय उरांव, मुखिया जवाहर कवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram