Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बोकारो में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्ट, 30 हेल्थ सेंटर खोलने की पहल
Jharkhand

बोकारो में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बूस्ट, 30 हेल्थ सेंटर खोलने की पहल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news: चास नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज नगर निगम कार्यालय में माननीय महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में तथा सिविल सर्जन, बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद की उपस्थिति में स्वास्थ्य संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण एवं उपमहापौर पूजा कुमारी भी उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में 30 अर्बन हेल्थ सेंटर स्थापित करने की प्रस्तावित योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 पॉलीक्लिनिक स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पॉलीक्लिनिकों के संचालन के संबंध में सिविल सर्जन, नगर प्रबंधक एवं नगर स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में चिकित्सकों की कमी एक प्रमुख चुनौती है। इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, जनसुलभ एवं सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक कदमों पर सहमति व्यक्त की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

सिविल सर्जन, बोकारो द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी ANM (Auxiliary Nurse Midwife) एवं GNM (General Nursing and Midwifery) कर्मियों को 15 दिनों के भीतर झारखंड में नर्सिंग पंजीकरण कराना अनिवार्य है। संबंधित कर्मियों से इस निर्देश का गंभीरता से पालन करने की अपेक्षा की गई है।

ज्ञात हो कि झारखंड में नर्सों के पंजीकरण हेतु अधिकृत संस्था Jharkhand Nurses Registration Council (JNRC) है, जो राज्य सरकार के अधीन कार्य करती है। परिषद द्वारा ANM, GNM, B.Sc. Nursing सहित अन्य नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्राथमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण की व्यवस्था संचालित की जाती है।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी संबंधित विभागों के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। के एमएम

बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक मेघनाथा चौधरी, स्वास्थ्य चिकित्सा प्रबंधक विश्वरंजन कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आर. के. पासवान, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मंजर नज़र, डॉ. शेखर सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

June 15, 2026

सतगावां के कुएं में मिला लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

June 15, 2026

RECENT ADDA.

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, होर्मुज से फिर दौड़ेंगे जहाज, परमाणु वार्ता शुरू

June 15, 2026

बंगाल में नगर निगम चुनाव की तारीख तय, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

June 15, 2026

टाई मैच के बाद टूटा भारत-ए का दिल, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

June 15, 2026

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

June 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.