Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»12 साल बाद भी विकास की राह देख रहा बोकारो, धर्मवीर सिंह ने उठाए बड़े सवाल
Jharkhand

12 साल बाद भी विकास की राह देख रहा बोकारो, धर्मवीर सिंह ने उठाए बड़े सवाल

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro News: राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं बोकारो के प्रमुख सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने कहा कि नेता आ रहें हैं और 12वर्षों का उल्लेख कर रहे हैं। अच्छी बात है। लेकिन कोई बोकारो के विकास एवं समग्र उत्थान के संदर्भ में कुछ भी नहीं बोलता। बोकारो के लोगों को विशेष रूप से युवाओं के मन में व्यथा है कि बोकारो विकास की राह पर पिछड़ गया तथा इसका उत्थान नहीं हो पाया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी मोदी जी के अभूतपूर्व शासन के 12वर्ष पुरे हुए। राष्ट्र भक्त समाज उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विनम्रतापूर्वक पूछ्ना चाहता है कि इन 12 वर्षों में बोकारो के विकास के लिए क्या क्या हुआ। कौन कौन सी मूलभूत सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हुआ। बोकारो इस्पात संयंत्र एवं इसके कर्मचारियों के लिए,, ग्रामीण विस्थापित क्षेत्र की जनता के लिए,, युवाओं, बेरोजगारों, एवं विद्यार्थियों के लिए तथा नागरिकों के समग्र विकास के लिए कौन कौन सी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। बोकारो के युवाओं एवं नागरिकों के ढेर सारे बहुप्रतीक्षित मांगों का निष्पादन कब होगा। बोकारो से हवाई उड़ान कब शुरू होगा? बोकारो से नई ट्रेने शुरू होगी या नहीं? खेलकूद के नये मैदान/स्टेडियम का निर्माण होगा या नहीं? नये कल कारखाने उद्योग धंधे लगेंगे या नहीं? उच्च शिक्षण संस्थान मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेजों का निर्माण होगा या नहीं? बोकारो इस्पात संयंत्र का विस्तारीकरण एवं मोर्डनाइजेशन कब होगा? कर्मचारियों के वर्षों से बकाया लाखों रुपए वेज रिवीजन एरियर एवं अन्य सभी सुविधाओं का भूगतान होगा या नहीं?आवास लिजिंग की व्यवस्था शुरू होगी या नहीं? रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारियों के मांगों को पूरा किया जाएगा या नहीं? ढेर सारे प्रश्न आज भी जिंदा हैं और अपने उत्तर का इंतजार कर रहे हैं। वर्षों से विकास की बाट जोह रहा है बोकारो का शहरी एवं ग्रामीण युवा। राष्ट्र भक्त समाज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं केन्द्र सरकार से विनम्र आग्रह करता है कि बोकारो के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में आज सेक्टर 5 मैदान से बोकारो की आवाज को बुलंद करने वाले लोगों में प्रमुख थे वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व अधिकारी राजेंद्र राय, बिनोद कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, वरुण पासवान, अमिताभ गुप्ता, ऋषिकेश कुमार, आदित्य कुमार यादव,रवि कुमार, अनंत कुमार, उमेश कुमार, विजय कुमार सहित अन्य थे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

June 15, 2026

सतगावां के कुएं में मिला लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

June 15, 2026

RECENT ADDA.

5एस राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसएल का जलवा, 15 टीमों ने जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

June 15, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बोकारो में भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’ निकली

June 15, 2026

सतगावां के कुएं में मिला लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

June 15, 2026

चंदनकियारी में आजसू महिला कमिटी का गठन, 22 जून को धनबाद चलने का आह्वान

June 15, 2026

कब्रिस्तान की सुरक्षा को लेकर अंजुमन की बड़ी पहल, चारदीवारी निर्माण का निरीक्षण

June 15, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.