अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक के पास स्थित अमर लाइन होटल और सुमित्रा जनरल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 264 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 101 बोतल/कैन बीयर बरामद की।
छापेमारी के दौरान बरामद शराब और बीयर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने अमर लाइन होटल के मैनेजर अविनाश सिंह और सुमित्रा जनरल स्टोर के संचालक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

