Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»युवाओं को नशे से बचाने की पहल, कार्यशाला और प्रभात फेरी से दिया बड़ा संदेश
Jharkhand

युवाओं को नशे से बचाने की पहल, कार्यशाला और प्रभात फेरी से दिया बड़ा संदेश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा (गोहाल) में दिनांक 10 जून 2026 से 26 जून 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

संस्थान के प्राचार्य श्री राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के प्रथम चरण में व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं व्याख्याता मनोज यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा “जीवन चुनें, ड्रग्स नहीं” के संदेश के साथ स्लोगनयुक्त बैनर एवं पोस्टर लेकर प्रभात फेरी निकाली गई तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दूसरे दिन व्याख्याता अखिलेश कुमार, व्याख्याता मनोज यादव एवं व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी रूपरेखा व्याख्याता मनोज यादव द्वारा तैयार की गई थी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर व्याख्याता अखिलेश कुमार ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने कहा कि नशा युवाओं का आत्मविश्वास, धैर्य, साहस एवं लक्ष्य प्राप्ति की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्थान के व्याख्यातागण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

चास में हरित क्रांति की शुरुआत! महापौर-उपमहापौर ने दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

June 11, 2026

RECENT ADDA.

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

चास में हरित क्रांति की शुरुआत! महापौर-उपमहापौर ने दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

June 11, 2026

बोकारो में लालू यादव के जन्मदिन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बांटी गई मिठाइयां

June 11, 2026

बोकारो ने खोया समाजसेवा का मजबूत स्तंभ, स्व. नरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि

June 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.