फॉण्ट कनवर्टर NEW

NH-27 पर लूट का विरोध पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Supaul: बिहार के सुपौल जिले में एनएच-27 पर गुरुवार देर रात लूटपाट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। राघोपुर थाना क्षेत्र के बांस चौक के समीप तीन बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाया और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। घटना के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Supaul: बिहार के सुपौल जिले में एनएच-27 पर गुरुवार देर रात लूटपाट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। राघोपुर थाना क्षेत्र के बांस चौक के समीप तीन बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाया और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

लूट का विरोध करना पड़ा भारी

घायल युवक की पहचान अरड़रहा वार्ड संख्या-15 निवासी रघुनंदन यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। अमित कुमार ने बताया कि वह फिगलासं चकला से कुसहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांस चौक के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

पहले छीना मोबाइल, फिर बाइक लूटने का प्रयास

बदमाशों ने सबसे पहले उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद वे उनकी बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे। जब अमित कुमार ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके शरीर के बाएं हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

हाईवे पर बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

एनएच-27 पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवे पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram