Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोसी सुपर एक्सप्रेस में विदेशी शराब बरामद, बिहार का युवक हिरासत में
Jharkhand

कोसी सुपर एक्सप्रेस में विदेशी शराब बरामद, बिहार का युवक हिरासत में

By Samsul HaqueJune 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बोकारो स्टील सिटी पोस्ट ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए कोसी सुपर एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान बिहार ले जाने के लिए शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को भी हिरासत में लिया गया।

आरपीएफ के अनुसार, बुधवार को ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस की बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी ने कोच संख्या बी-1 में सीट संख्या 17 के पास संदिग्ध अवस्था में रखे एक ट्रॉली बैग की सूचना दी।

सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट बोकारो रेलवे स्टेशन के एएसआई डी.के. द्विवेदी, एसआई रोजमत अंसारी, कांस्टेबल मंटू कुमार एवं निलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बैग की जांच की। पूछताछ के दौरान नितीश कुमार (23 वर्ष), निवासी करुआ, थाना बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) ने बैग पर अपना दावा किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप बिहार पहुंचाने जा रहा था।

बैग की तलाशी लेने पर कुल 23 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिनमें 100 पाइपर्स, टीचर्स, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,450 रुपये बताई गई है।

आरपीएफ ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त शराब एवं आरोपी को उत्पाद विभाग के हवाले किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मंदिरों के फूलों ने बदली महिलाओं की जिंदगी, पूर्वी सिंहभूम बना मिसाल

June 3, 2026

जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026

June 3, 2026

पुरुलिया रेलखंड पर जून में मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

June 3, 2026

RECENT ADDA.

मंदिरों के फूलों ने बदली महिलाओं की जिंदगी, पूर्वी सिंहभूम बना मिसाल

June 3, 2026

जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026

June 3, 2026

पुरुलिया रेलखंड पर जून में मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

June 3, 2026

1.91 करोड़ विवाद में विमल-प्रतीक अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

June 3, 2026

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, मिनटों में राख

June 3, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • मंदिरों के फूलों ने बदली महिलाओं की जिंदगी, पूर्वी सिंहभूम बना मिसाल
  • जमशेदपुर की सोनाली मुखर्जी बनीं मिसेज ग्लोबल इंडिया यूनिवर्सल 2026
  • पुरुलिया रेलखंड पर जून में मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
  • 1.91 करोड़ विवाद में विमल-प्रतीक अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
  • मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, मिनटों में राख

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.