Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 27 उग्रवादियों का सरेंडर, दहला था झारखंड
Jharkhand

5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 27 उग्रवादियों का सरेंडर, दहला था झारखंड

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 21, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: झारखंड पुलिस के “ऑपरेशन नवजीवन” के तहत कोल्हान, सारंडा और गुमला क्षेत्र में सक्रिय भाकपा (माओवादी) और जेजेएमपी संगठन के कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात कमांडर और दस्ता सदस्य शामिल हैं, जिन पर पुलिस, सीआरपीएफ और सुरक्षा बलों पर हमले, आईईडी विस्फोट, हथियार लूट और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे चर्चित नाम सागेन अंगारिया उर्फ दोकोल उर्फ श्याम लाल अंगारिया का है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सागेन पर चाईबासा जिले में 123 नक्सली मामले दर्ज हैं। वह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर वर्ष 2022 में हुए हमले, राजाबासा आईईडी ब्लास्ट, रेडदाह-हुसीपी मुठभेड़, बालिबा विस्फोट, रातामाटी ब्लास्ट और कई पुलिस मुठभेड़ों में शामिल रहा है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

करण उर्फ डांगुर तियू, जो गोइलकेरा थाना क्षेत्र का निवासी है, पर चाईबासा जिले में 29 मामले दर्ज हैं। वह संगठन में एरिया कमांडर स्तर का नक्सली था और उस पर दो लाख रुपये का इनाम था।

गादी मुंडा उर्फ गुलशन पर चाईबासा, सरायकेला, रांची और खूंटी जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। वह मार्च 2023 में विस्फोटक सामग्री लूट, पुलिस मुठभेड़ और कई आईईडी घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया उर्फ पराउ पर चाईबासा और सरायकेला जिले में कुल 38 मामले दर्ज हैं। वह कई नक्सली हमलों और विस्फोट की घटनाओं में सक्रिय था। उस पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था।

रेखा मुंडा उर्फ जयंती पर चाईबासा और सरायकेला जिलों में 18 मामले दर्ज हैं। वह महिला नक्सली कमांडर के रूप में संगठन में सक्रिय थी और कई नक्सली अभियानों में शामिल रही है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दर्शन उर्फ बिंज हांसदा पर चाईबासा जिले में 14 मामले दर्ज हैं। वह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा उर्फ चमरा पर चाईबासा जिले में 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह भी गुरुचरण नायक हमले समेत कई बड़ी घटनाओं में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई बड़े मामलों में वांछित थे। इनमें जनवरी 2022 में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला, मार्च 2023 में 7000 डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री की लूट, जुलाई 2023 में लोवाबेड़ा आईईडी विस्फोट, अगस्त 2023 में तुम्बाहाका मुठभेड़, जनवरी 2023 में राजाबासा ब्लास्ट, मार्च और अप्रैल 2025 में छोटानागरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर आईईडी हमले तथा वर्ष 2026 में कोलबांका और दलईगढ़ा जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर फायरिंग और विस्फोट जैसी घटनाएं शामिल हैं।

इधर जेजेएमपी संगठन से जुड़े सचिन बैक उर्फ युथिन बैक और श्रवण गोप ने भी आत्मसमर्पण किया है। सचिन बैक पर गुमला जिले में छह मामले दर्ज हैं और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। वहीं श्रवण गोप पर गुमला और सिमडेगा जिले में कुल आठ मामले दर्ज हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ओवेश अंसारी बने डोरंडा प्रखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पद संभालते ही स्थानीय मुद्दों पर दी हुंकार

May 21, 2026

रांची के चर्चित कारोबारी परिवार में मातम, लव भाटिया की मौ’त पर उठे सवाल

May 21, 2026

रेलवे क्रॉसिंग काम के चलते डोरंडा, हिनू और सिदरोल सहित कई इलाकों में 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट

May 21, 2026

RECENT ADDA.

ओवेश अंसारी बने डोरंडा प्रखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पद संभालते ही स्थानीय मुद्दों पर दी हुंकार

May 21, 2026

रांची के चर्चित कारोबारी परिवार में मातम, लव भाटिया की मौ’त पर उठे सवाल

May 21, 2026

रेलवे क्रॉसिंग काम के चलते डोरंडा, हिनू और सिदरोल सहित कई इलाकों में 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट

May 21, 2026

20 जून से मतदाता सूची का महाअभियान : बिना सुनवाई के नहीं कटेगा किसी का नाम

May 21, 2026

3 महीने में चुने जाएंगे पारंपरिक ग्राम प्रधान, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का एलान

May 21, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • ओवेश अंसारी बने डोरंडा प्रखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पद संभालते ही स्थानीय मुद्दों पर दी हुंकार
  • रांची के चर्चित कारोबारी परिवार में मातम, लव भाटिया की मौ’त पर उठे सवाल
  • रेलवे क्रॉसिंग काम के चलते डोरंडा, हिनू और सिदरोल सहित कई इलाकों में 4 घंटे रहेगा ब्लैकआउट
  • 20 जून से मतदाता सूची का महाअभियान : बिना सुनवाई के नहीं कटेगा किसी का नाम
  • 3 महीने में चुने जाएंगे पारंपरिक ग्राम प्रधान, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का एलान

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.