फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिकअप वैन की टक्कर से युवक गंभीर, हालत नाजुक, टाटा रेफर

Chaibasa: एनएच 75E चाईबासा-हाट गम्हरिया रोड पर स्थित हाट गम्हरिया के बेल बाजार के पास रविवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक धर्मेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: एनएच 75E चाईबासा-हाट गम्हरिया रोड पर स्थित हाट गम्हरिया के बेल बाजार के पास रविवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक धर्मेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ठाकुर अपने घर से राशन लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान चाईबासा से जैतगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में धर्मेंद्र ठाकुर का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया, जबकि उनके सिर में भी गंभीर चोट आई है। दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को बचाने में जुट गए। इसी दौरान उनके रिश्तेदार रोशन ठाकुर और विनोद ठाकुर भी वहां पहुंचे और सभी की मदद से घायल को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

Read more: हाईवा से भिड़ा तेज रफ्तार टेंपो, चालक की मौके पर दर्दनाक मौ’त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इधर, स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram