Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»IPL के चक्कर में PSL को दिया धोखा, अब खिलाड़ियों पर गिरेगी पीसीबी की गाज
Sports

IPL के चक्कर में PSL को दिया धोखा, अब खिलाड़ियों पर गिरेगी पीसीबी की गाज

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी है जिन्होंने आईपीएल के लिए आखिरी वक्त पर पीएसएल का साथ छोड़ा। दासुन शनाका और मुजारबानी अब बोर्ड के निशाने पर हैं।
By Samsul HaqueMarch 23, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
पीसीबी बनाम आईपीएल विवाद, मोहसिन नकवी की चेतावनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Sports Desk: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने उन विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है, जिन्होंने अंतिम समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को ठेंगा दिखाकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रुख किया है। लगातार दूसरे साल PSL और IPL की तारीखें आपस में टकरा रही हैं, जिससे पीसीबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नकवी ने साफ कर दिया है कि लीग के साथ धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ नियमों के मुताबिक सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ताजा मामला श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका से जुड़ा है, जो लाहौर कलंदर्स को छोड़कर IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने जा रहे हैं। राजस्थान ने उन्हें चोटिल सैम करन की जगह टीम में शामिल किया है। शनाका से पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ करार होते ही PSL से हाथ खींच चुके हैं। नकवी ने याद दिलाया कि पिछले साल भी कॉर्बिन बॉश के साथ ऐसा ही हुआ था, जिन्हें PSL से एक साल के लिए प्रतिबंधित (Ban) कर दिया गया था। इस बार भी सजा कुछ वैसी ही होगी।

“हमारे पास समय की कमी, PSL नहीं टाल सकते”

मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों के पलायन पर बेबाकी से कहा, “IPL के साथ टकराव हमारे लिए समस्या नहीं है। अगर कुछ खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे पास भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। हमने PSL की तारीखें इसलिए नहीं बदलीं क्योंकि पूरे साल हमारे पास कोई और विंडो खाली नहीं है।” शनाका की जगह अब ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स लाहौर कलंदर्स की टीम में शामिल होंगे। हालांकि, गुडाकेश मोती और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे खिलाड़ियों ने भी नाम वापस लिया है, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है।

तेल संकट और बंद दरवाजों के पीछे होगा टूर्नामेंट

26 मार्च से शुरू होने वाले PSL के इस सीजन पर युद्ध की छाया भी मंडरा रही है। नकवी ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पैदा हुए तेल संकट की वजह से अब यह टूर्नामेंट छह के बजाय केवल दो शहरों, लाहौर और कराची में आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा और संसाधनों की कमी को देखते हुए पूरा सीजन ‘बंद दरवाजों’ के पीछे (बिना दर्शकों के) खेला जाएगा। पीसीबी के इस कड़े रुख से साफ है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाजार में अपनी साख बचाने के लिए अब किसी भी बड़े खिलाड़ी को बख्शने के मूड में नहीं है।

Read more: क्रिकेट का रोमांच शुरू! जानें पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप: पश्चिमी सिंहभूम के जांबाजों ने गाड़े झंडे, जीते 18 पदक

April 27, 2026

IPL 2026: मैदान पर नहीं दिखेगी फालतू भीड़, BCCI ने जारी किया नया फरमान

April 9, 2026

PBKS टॉप पर धमाल! CSK हारी, मुंबई प्लेऑफ दौड़ से बाहर

April 4, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.