फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क विकास को रफ्तार : प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा 2026-27 का रोडमैप

रांची: झारखंड में विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमर कस ली है। सोमवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में एक अहम बैठक हुई, जिसमें पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमर कस ली है। सोमवार को विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में एक अहम बैठक हुई, जिसमें पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य केंद्र बिंदु राज्य की आगामी सड़क अवसंरचना और बुनियादी ढांचे का विकास रहा।

बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति सौंपी। साथ ही, बीते वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई। सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभाग राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी वर्ष में प्रमुख मार्गों के उन्नयन, नए पुल-पुलियों के निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चर्चा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कें किसी भी राज्य की आर्थिक रीढ़ होती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल समय सीमा के भीतर ही नहीं, बल्कि उच्चतम गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाए ताकि व्यापार और आवागमन दोनों को नई गति मिल सके। इस बैठक ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी वित्तीय वर्ष में झारखंड की सड़कों पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram