Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रंगदारी पर ढिलाई पड़ी भारी! जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड
Jharkhand

रंगदारी पर ढिलाई पड़ी भारी! जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआइजी के आदेश के बाद की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र के कई व्यापारियों और ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि मनीष सिंह नामक अपराधी उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी, लेकिन स्तर से अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मामला बढ़ने पर जमशेदपुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और आरोपी के विरुद्ध त्वरित विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बावजूद मनीष सिंह की गिरफ्तारी या धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। डीआइजी द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है तथा उनके द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई है। कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैये के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भय के माहौल में जी रहे हैं, जिससे पुलिस की छवि भी प्रभावित हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से जुगसलाई थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा भी की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवनयापन भत्ता दिया जाएगा।

इधर, पटमदा में पदस्थापित रहे इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026

जगन्नाथपुर रथ मेला, रांची: परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक एकता का महापर्व

July 13, 2026

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

RECENT ADDA.

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026

जगन्नाथपुर रथ मेला, रांची: परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक एकता का महापर्व

July 13, 2026

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.