फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गोइलकेरा बाजार में भू अर्जन रुका, विधायक जगत माझी के सवाल का असर

Chaibasa: गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर प्रस्तावित भू अर्जन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के बाद पथ निर्माण विभाग ने यह स्पष्ट किया है। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर प्रस्तावित भू अर्जन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी द्वारा सदन में उठाए गए सवाल के बाद पथ निर्माण विभाग ने यह स्पष्ट किया है।

जानकारी के अनुसार गोइलकेरा बाजार के इंदिरा चौक से साप्ताहिक हाट बाजार तक सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन विभाग की ओर से रैयतों को जमीन अधिग्रहण का नोटिस जारी किया गया था। इसे गोइलकेरा से सेरेंगदा के बीच बन रही पथ निर्माण विभाग की सड़क का हिस्सा बताते हुए विगत वर्ष 9 दिसंबर को नोटिस दिया गया था।

नोटिस मिलने के बाद स्थानीय रैयतों ने आपत्ति जताते हुए विधायक जगत माझी से शिकायत की थी। रैयतों का कहना था कि गोइलकेरा बाजार से गुजरने वाली सड़क का अधिग्रहण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया गया है। ऐसे में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मनोहरपुर द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है। नियमानुसार इस सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ही किया जाना चाहिए।

विधायक जगत माझी ने 25 फरवरी को तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस मामले को सदन में उठाया। इसके बाद पथ निर्माण विभाग ने भू अर्जन की कार्रवाई से इनकार कर दिया। विभाग के इस जवाब से गोइलकेरा बाजार क्षेत्र के रैयतों को राहत मिली है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram