अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Lohardaga: महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए शिवधामों में भक्तों की उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने दूध और जल से भगवान बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर खुद के साथ अपने परिवार और समाज की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कीं।
भक्त सुबह से ही शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर कतारबद्ध हो गए थे। महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। शिव मंदिरों की घंटियां व शंख ध्वनि से माहौल पवित्र हो उठा। महाशिवरात्रि पर शिव के रंग में भक्त सराबोर हुए। शहर से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि के दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ पड़ी।
महाशिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना हुई। शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं, बालिकाओं व युवतियों की भीड़ अपेक्षाकृत ज्यादा थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में महाकालेर्श्वर महादेव की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से हुई। लोहरदगा के ऐतिहासिक खखपरता शिव धाम, शहरी क्षेत्र के कुटमू शिव मंदिर, पतराटोली शिव मंदिर, छत्तरबगीचा स्वयं-भू महादेव मंदिर, गुदरी बाजार ठाकुरबाड़ी, बुढ़वा महादेव, पावरगंज देवी मंदिर, दुर्गाबाड़ी परिसर स्थित महायोगेर्श्वर शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव-शंकर की अराधना हुई।
भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर शिव धाम, कुडू प्रखंड के महादेव मंडा, सेन्हा शिव मंदिर, चंदवा गढ़गांव शिव मंदिर, कैरो के महादेव मंडा आदि स्थानों में भी सुबह से ही अपने अराध्य देव भगवान भोलेनाथ की पूजा और प्रार्थना को लेकर भक्त लालायित नजर आए। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। इसके अलावे युवक-युवती और अन्य लोगों ने भी भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। महाशिवरात्रि पर बेलपत्र की सुगंध से पूरा वातावरण महक रहा था। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार दूध और जल से अभिषेक किया। सदर प्रखंड के खखपरात शिवधाम में भक्तों ने कतारबद्ध हो कर पूजा-अर्चना की। लोगों ने पूजा-अनुष्ठान कर भगवान से अपने परिवार की सुख-शांति और उन्नति की कामना की।

