फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची अलर्ट: इन इलाकों में आज 5 घंटे बिजली गुल, देखें प्रभावित क्षेत्रों की सूची

Ranchi: राजधानी के हरमू इलाके के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आज, यानी गुरुवार को हरमू के कई मोहल्लों में करीब साढ़े चार से पांच घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के अनुसार, मुक्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: राजधानी के हरमू इलाके के उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आज, यानी गुरुवार को हरमू के कई मोहल्लों में करीब साढ़े चार से पांच घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के अनुसार, मुक्ति धाम रोड में जर्जर एलटी ओवरहेड लाइनों को हटाकर उनकी जगह नई केबलिंग (Cabling) लगाने का तकनीकी कार्य किया जा रहा है।

इन इलाकों पर पड़ेगा असर

बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य की वजह से निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी:

  • हरमू बाजार

  • शिवदयाल नगर

  • बुध विहार

  • सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड

  • मुक्ति धाम रोड और आसपास के क्षेत्र

समय का रखें ध्यान

बिजली कटौती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। सहायक विद्युत अभियंता ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पानी भरने और इन्वर्टर चार्ज करने जैसे जरूरी काम समय से पहले ही निपटा लें।

इस खबर को भी पढ़ें : बिना अनुमति बिजली खंभों पर केबल डालने वालों पर होगी कार्रवाई, 7 दिन का अल्टीमेटम

विभाग का कहना है कि केबलिंग का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। यह मेंटेनेंस भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram