फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोरहाबादी में बनेगा ‘मिनी कंट्रोल रूम’, 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशों के आलोक में उपविकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने आज मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशों के आलोक में उपविकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने आज मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी 22 फरवरी 2026 को मतदान कर्मियों की रवानगी से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना था।

22 फरवरी को होगा महा-प्रस्थान

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के मानकों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोरहाबादी सेंटर से ही विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। प्रशासन का फोकस इस बार ‘ज़ीरो एरर’ (Zero Error) डिस्पैच पर है, जिसके तहत निर्वाचन सामग्री किट का त्रुटिरहित संकलन और पोलिंग कर्मियों का रैंडमाइजेशन सुनिश्चित किया जा रहा है।

भीड़भाड़ से बचने का ‘स्मार्ट प्लान’

मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए इस बार डिस्पैच सेंटर पर काउंटरवार व्यवस्था की गई है। डीडीसी ने निर्देश दिया कि कर्मियों को उनके निर्धारित वाहन और रूट की जानकारी पहले ही दे दी जाए ताकि रवानगी के दिन अफरा-तफरी न मचे। इसके अलावा, कर्मियों के लिए पेयजल, शौचालय, मेडिकल सहायता और एक समर्पित हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में बल तैनात रहेंगे और पूरे रूट चार्ट की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस पहल से उम्मीद है कि 23 फरवरी को होने वाला मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram