फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

धन-वैभव में आ रही है कमी? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये वास्तु गलतियां

Astrology News: संसार में हर व्यक्ति धन, वैभव और खुशहाली की कामना करता है। इसके लिए लोग दिन-रात कड़ा परिश्रम भी करते हैं, लेकिन कई बार भरपूर धन कमाने के बावजूद घर की शांति भंग हो जाती है और तरक्की रुक जाती है। ज्योतिष और

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Astrology News: संसार में हर व्यक्ति धन, वैभव और खुशहाली की कामना करता है। इसके लिए लोग दिन-रात कड़ा परिश्रम भी करते हैं, लेकिन कई बार भरपूर धन कमाने के बावजूद घर की शांति भंग हो जाती है और तरक्की रुक जाती है। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण हमारे द्वारा अनजाने में की जाने वाली कुछ धार्मिक गलतियां हो सकती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसी पवित्र वस्तुओं का जिक्र है, जिन्हें सीधे जमीन पर रखना वर्जित माना गया है।

सबसे महत्वपूर्ण है पूजा का दीपक। हम प्रतिदिन ईश्वर की आराधना के लिए दीपक जलाते हैं, लेकिन इसे कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दीपक को हमेशा किसी स्टैंड, थाली या चावल की ढेरी के ऊपर रखना शुभ माना जाता है। इसी तरह, शिवलिंग और शालिग्राम को भी भूलकर भी जमीन पर न रखें। अक्सर मंदिर की सफाई करते समय लोग इन्हें नीचे रख देते हैं, जो कि अनुचित है। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : पूजा में क्यों जरूरी है कपूर? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

पवित्र जनेऊ को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जनेऊ को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए और न ही इसे इधर-उधर फेंकना चाहिए। यदि जनेऊ खंडित हो जाए, तो उसे किसी पेड़ की टहनी पर बांध देना चाहिए या जड़ में विसर्जित कर देना चाहिए। इसी प्रकार, शंख जो कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, उसे भी हमेशा किसी आसन या स्टैंड पर रखें। शंख बजाने के बाद उसे धोकर ही उचित स्थान पर रखना चाहिए।

केवल पूजा की सामग्री ही नहीं, बल्कि भोजन की थाली को भी सीधे जमीन पर रखना शास्त्रों में दुर्भाग्य की वजह बताया गया है। अन्न को देवता माना जाता है, इसलिए भोजन की थाली हमेशा किसी पटरे या ऊंचे स्थान पर रखकर ही ग्रहण करनी चाहिए। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram