फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुलिस बनकर आए ठग, बुजुर्ग से सोने की अंगूठी उड़ाकर हुए फरार

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस के निकट एक बुजुर्ग से दो ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर सोने की अंगूठी ठग ली। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बद्रीनारायण प्रसाद ने बताया कि सोमवार को 12 बजे दिन वह झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय अपने

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के बीएसएनल एक्सचेंज ऑफिस के निकट एक बुजुर्ग से दो ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर सोने की अंगूठी ठग ली। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बद्रीनारायण प्रसाद ने बताया कि सोमवार को 12 बजे दिन वह झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय अपने मकान का होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए गए थे।

वापस लौटने के क्रम में घर से कुछ दूरी पर स्थित रांची-पटना मुख्य मार्ग से जैसे ही वह अपने घर की ओर जाने के लिए मुड़े, ठीक उसी समय मोड़ पर दो लोग सिविल ड्रेस में कमर में पिस्टल लटकाए खड़े हो गए। उन्होंने अपने आपको पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आजकल ठग बड़े शातिर हो गए हैं और आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उन दोनों ने इनसे कहा कि आपने जो यह सोने की अंगूठी अपने उंगली में पहन रखी है, इसे खोलकर झोले में डाल लें।

जिस पर इन्होंने घर जाकर उसे उतारने की बात कही, लेकिन उन्होंने इन्हें अपनी बातों में फंसा लिया और इनके उंगली से सोने की अंगूठी खोल एक कागज में लपेटकर उनके झोले में डालने का बहाना बनाया और वहां से रफू चक्कर हो गए। जब इन्होंने अपने झोले में हाथ डालकर उन दोनों के द्वारा डाले गए कागज के टुकड़े को खोलकर देखा तो पाया कि उसमें दो नकली अंगूठियां रखी हुई थी।

इसके बाद इन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों शातिर ठग वहां से फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि उनके सोने की अंगूठी लगभग 10 ग्राम की थी, जिसके अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। तिलैया पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram