फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बर्फ में दफन ‘सुपर पॉवर’! 8 राज्यों में इमरजेंसी जैसे हालात, डरा रहा है अब ‘बॉम्ब साइक्लोन’

New York, (US): अमेरिका इस वक्त कुदरत के सबसे क्रूर रूप का सामना कर रहा है। भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान ने देश के 18 राज्यों में जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। सड़कों पर कई फीट ऊंची बर्फ की चादर, ठप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

New York, (US): अमेरिका इस वक्त कुदरत के सबसे क्रूर रूप का सामना कर रहा है। भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान ने देश के 18 राज्यों में जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। सड़कों पर कई फीट ऊंची बर्फ की चादर, ठप पड़ी रेल-हवाई सेवाएं और लाखों घरों में गुल हुई बिजली ने सुपरपावर को घुटनों पर ला दिया है। लेकिन संकट अभी टला नहीं है; मौसम वैज्ञानिकों ने अब एक बेहद शक्तिशाली ‘बॉम्ब साइक्लोन’ (Bomb Cyclone) की चेतावनी जारी की है, जो आने वाले घंटों में और भी तबाही मचा सकता है।

क्या है ‘बॉम्ब साइक्लोन’ और क्यों है यह खतरनाक?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार तड़के समुद्र के ऊपर एक वायुमंडलीय सिस्टम बनेगा जो बहुत तेजी से ताकत हासिल करेगा। इसकी तीव्रता इतनी अधिक होगी कि इसे ‘बॉम्ब साइक्लोन’ कहा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी अनिश्चितता है। अगर इसके रास्ते में महज 100 मील का भी अंतर आता है, तो न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी और बोस्टन जैसे महानगरों में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हो सकती है।

तीन संभावित स्थितियां और खतरा: विशेषज्ञों ने इस तूफान को लेकर तीन प्रमुख मॉडल पेश किए हैं:

  1. तटीय असर: तूफान तट के करीब से गुजरकर वापस समुद्र की ओर मुड़ सकता है, जिससे तटीय इलाकों में भारी बर्फ और तेज हवाएं चलेंगी।

  2. व्यापक तबाही: तूफान तट से सटकर आगे बढ़ेगा, जिससे I-95 कॉरिडोर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।

  3. राहत: तूफान सीधे समुद्र की ओर निकल जाए (जिसकी संभावना फिलहाल कम है)।

ब्लिजार्ड और बाढ़ का दोहरा संकट

इस तूफान के दौरान ‘ब्लिजार्ड’ (Blizzard) जैसी स्थितियां बनने का डर है, जहां बेहद तेज बर्फीली हवाओं के कारण दृश्यता (Visibility) शून्य हो जाती है। इसके अलावा समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठने और बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है। कई राज्यों में लोग बिना हीटिंग और बिजली के शून्य से नीचे के तापमान में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरी सामान का स्टॉक रखने की सलाह दी है।

इस खबर को भी पढ़ें : झुलसाती गर्मी, बाढ़ और बर्फबारी… 2025 ने धरती को क्यों हिला दिया?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram