फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड बोर्ड परीक्षा का आगाज़: मैट्रिक-इंटर में 7.58 लाख छात्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार और जैक प्रशासन ने इस बार परीक्षा को पूरी तरह ‘कदाचारमुक्त’ और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। पहले

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार और जैक प्रशासन ने इस बार परीक्षा को पूरी तरह ‘कदाचारमुक्त’ और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। पहले दिन मैट्रिक और इंटर के वोकेशनल विषयों की परीक्षा ली जा रही है, जिसके लिए राज्य भर में कुल 1,989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : BSEB Inter Exam 2026: दो स्तर की तलाशी के बाद ही एंट्री, सीसीटीवी का पहरा

आंकड़ों में इस बार की परीक्षा:

  • कुल परीक्षार्थी: 7,58,182

  • मैट्रिक (10वीं): 4,23,861 छात्र (1232 केंद्र)

  • इंटरमीडिएट (12वीं): 3,34,321 छात्र (757 केंद्र)

हेमंत सरकार की सख्ती और अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों और शिक्षकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बिना किसी धांधली के परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर नजर; अफवाह फैलाई तो होगी जेल

जैक (JAC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर फर्जी प्रश्नपत्र वायरल करने वालों को अंतिम चेतावनी दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर IT Act 2000 और भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा चलेगा और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित ग्रुप्स और चैनल्स को तुरंत ब्लॉक कराया जाएगा।

दो पालियों में परीक्षा और 15 मिनट का ‘बोनस’ समय

परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है:

  1. पहली पाली (मैट्रिक): सुबह 9:45 से दोपहर 12:35 तक।

  2. दूसरी पाली (इंटर): दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और घबराहट कम करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से सीधी निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram