फॉण्ट कनवर्टर NEW

सपनों को मिली परवाज : रांची के 70 ग्रामीण बच्चे पहली बार भरेंगे आसमान की उड़ान

रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन बच्चों के लिए 2 फरवरी 2026 का दिन किसी सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा, जिन्होंने अब तक सिर्फ आसमान में उड़ते विमानों को दूर से देखा था। राउंडटेबल इंडिया एरिया-16 (झारखंड-ओडिशा) की अनूठी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन बच्चों के लिए 2 फरवरी 2026 का दिन किसी सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा, जिन्होंने अब तक सिर्फ आसमान में उड़ते विमानों को दूर से देखा था। राउंडटेबल इंडिया एरिया-16 (झारखंड-ओडिशा) की अनूठी पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ के तहत 70 जरूरतमंद बच्चों को पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव कराया जा रहा है।

रांची से दिल्ली : एक यादगार शैक्षणिक सफर

रविवार को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के अध्यक्ष आकाश खोसला और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि ये बच्चे सोमवार सुबह रांची हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस यात्रा का हिस्सा बनने वाले अधिकांश बच्चे रांची के हटिया स्थित हजाम बस्ती के पारसनाथ पब्लिक स्कूल के हैं। राउंडटेबल इंडिया का मानना है कि इस तरह के अनुभवों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित होते हैं।

लोकतंत्र के मंदिर का करेंगे दीदार

दिल्ली पहुंचने के बाद इन बच्चों का कार्यक्रम काफी व्यस्त और ज्ञानवर्धक रहने वाला है। बच्चों को विशेष रूप से राष्ट्रपति भवन और संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य है कि बच्चे देश की लोकतांत्रिक विरासत और प्रशासनिक ढांचे को अपनी आंखों से देखें और समझें। इस यात्रा के दौरान उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था एक स्टार होटल में की गई है, ताकि उन्हें पूरी तरह से एक प्रीमियम और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

रक्षा राज्य मंत्री का विशेष सहयोग

इस पूरे अभियान में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पुत्र ऐश्वर सेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पौरुष जैन ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान खुद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इन नन्हे मेहमानों को अपने आवास पर ‘लंच’ के लिए आमंत्रित किया है। यह बच्चों के लिए न केवल एक सम्मान की बात है, बल्कि उन्हें देश के नेतृत्व से सीधे संवाद करने का मौका भी देगा।

शिक्षा के माध्यम से आजादी का संकल्प

यह पूरा आयोजन रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284 और रांची एंकरेज राउंडटेबल 160 के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राउंडटेबल इंडिया अपने मूल मंत्र ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ (शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता) पर काम करती है। सोमवार को जब बच्चे हवाई अड्डे से रवाना होंगे, तब उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व सांसद महेश पोद्दार और आयकर आयुक्त निशा उरांव सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram