फॉण्ट कनवर्टर NEW

शर्मसार हुई शिक्षा! 14 साल के छात्र से प्रेग्नेंट हुई म्यूजिक टीचर

Sydney (Australia): ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिष्ठित स्कूल से मानवता और शिक्षक-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां एक 33 वर्षीय शादीशुदा म्यूजिक टीचर, नाओमी क्रेग पर अपने ही 14 साल के छात्र को जाल में फंसाने, उसका

अपनी भाषा में पढ़ें

Sydney (Australia): ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिष्ठित स्कूल से मानवता और शिक्षक-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां एक 33 वर्षीय शादीशुदा म्यूजिक टीचर, नाओमी क्रेग पर अपने ही 14 साल के छात्र को जाल में फंसाने, उसका यौन शोषण करने और उससे गर्भवती होने का संगीन आरोप लगा है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के नवजात बच्चे का DNA टेस्ट कराया गया।

स्कूल में बिछाया जाल, छुट्टी के दौरान हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, नाओमी क्रेग ‘फ्रेडरिक इरविन एंजिलिकन स्कूल’ में कार्यरत थी। उसने साल 2024 और 2025 के बीच नाबालिग छात्र को अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। चौंकाने वाली बात यह है कि जब महिला मेटर्निटी लीव (प्रसूति अवकाश) पर थी, तभी पुलिस ने उसे इस घिनौने अपराध के लिए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

DNA टेस्ट से उजागर हुआ काला सच

शुरुआत में महिला इन आरोपों से बचती रही, लेकिन सच्चाई छिपाने के लिए विज्ञान के सामने उसकी एक न चली। महिला के प्लेसेंटा से सैंपल लेकर DNA जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट ने पुलिस के दावों पर मुहर लगा दी। जांच में पुष्टि हुई कि पैदा हुआ बच्चा उसी 14 साल के पीड़ित छात्र का है, जिसका नाओमी ने शोषण किया था।

कोर्ट में पेशी और पुलिस की सख्ती

वेस्ट ऑस्ट्रेलिया पुलिस कमिश्नर ने इस घटना को एक “भयानक अपराध” करार दिया है। नाओमी पर 13 से 16 साल के बीच के किशोर के साथ दुष्कर्म और शोषण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी 27 जनवरी को उसे मैनड्यूरा मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसके खिलाफ तीन अतिरिक्त आरोप (चार्ज) भी तय किए जाएंगे। फिलहाल इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

इस खबर को भी पढ़ें : 27 की उम्र में 9 बच्चों की मां- ये कैसे संभव है? मिलिए ‘सुपर मॉम’ व्हिटनी से!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram