फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईरान से सुरक्षित स्वदेश लौटे 200+ भारतीय छात्र, दूसरा बैच पहुंचा

India News: ईरान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार रात छात्रों का दूसरा बैच सुरक्षित भारत लौट आया। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) के मुताबिक, छात्र दुबई और शारजाह के रास्ते Air India की फ्लाइट AI-996

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: ईरान में लगातार बिगड़ते हालात के बीच फंसे भारतीय छात्रों के लिए राहत की खबर है। मंगलवार रात छात्रों का दूसरा बैच सुरक्षित भारत लौट आया। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) के मुताबिक, छात्र दुबई और शारजाह के रास्ते Air India की फ्लाइट AI-996 और AI-930 से दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुआ लंबा इंतजार

छात्रों की फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी, जहां परिजनों ने राहत की सांस ली। जेकेएसए ने बताया कि सभी छात्रों ने अपनी यात्रा का खर्च खुद वहन किया। इस वापसी के साथ अब तक 200 से अधिक भारतीय छात्र ईरान से सुरक्षित भारत लौट चुके हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : ईरान हिंसा में 4 हजार से ज्यादा मौ’तों का दावा, दावोस का निमंत्रण रद्द

जम्मू-कश्मीर के छात्रों की संख्या ज्यादा

एसोसिएशन के अनुसार, लौटने वाले छात्रों में बड़ी संख्या जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले युवाओं की है। इससे पहले 17 जनवरी को भी छात्रों का एक बैच स्वदेश वापस आया था, लेकिन कई उड़ानें रद्द होने से अनेक छात्र वहीं फंसे रह गए थे।

उड़ानें रद्द होने से बढ़ी मुश्किल

जेकेएसए ने बताया कि अजरबैजान और मस्कट के रास्ते चलने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट्स समेत कई सिविल एविएशन सेवाएं अचानक रद्द कर दी गई थीं। इसी वजह से छात्रों की वापसी में देरी हुई और उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी।

ईरान में हालात अब भी चिंताजनक

गौरतलब है कि ईरान में 28 दिसंबर 2025 से आर्थिक संकट, रियाल की भारी गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। बाद में ये प्रदर्शन हिंसक हो गए। देश के सभी 31 प्रांतों में फैली हिंसा में अब तक 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे हालात में छात्रों की सुरक्षित वापसी को बड़ी राहत माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram