अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
दावोस/रांची। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित इंडिया पवेलियन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारत सरकार और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि राज्य पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर सक्रिय सहभागिता कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने झारखंड को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य बताते हुए कहा कि राज्य हरित ऊर्जा, सतत औद्योगिक विकास और निवेश के नए अवसरों के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखंड 2050” के साझा लक्ष्य को दोहराते हुए विश्वास जताया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, देशों और कंपनियों के साथ हुई सार्थक चर्चाएं राज्य के विकास और निवेश प्रयासों को नई दिशा और गति देंगी।
मुख्यमंत्री ने इंडिया पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए झारखंड की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

