फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रूपुषकुंडी में हाथी का तांडव, महिला का घर तबाह, ग्रामीण दहशत में

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव में गुरुवार तड़के जंगली हाथी के अचानक प्रवेश से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब चार बजे जंगल से निकला हाथी गांव में घुस आया और कुछ ही देर में कई स्थानों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव में गुरुवार तड़के जंगली हाथी के अचानक प्रवेश से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब चार बजे जंगल से निकला हाथी गांव में घुस आया और कुछ ही देर में कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी।

इस खबर को भी पढ़ें : चाईबासा के बाद हजारीबाग में हाथी का कहर, तीन दिन में 2 किसानों की मौ’त

जानकारी के अनुसार हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी जयंती नायक के घर को निशाना बनाया। हाथी के हमले से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर में रखा सामान भी टूट-फूट गया। इस घटना में महिला को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। इसके बाद हाथी धान की तलाश में रूपुषकुंडी लैंपस परिसर पहुंच गया, जहां उसने गोदाम में लगे लोहे के शटर को तोड़ दिया और वहां भी नुकसान किया।

अचानक हुए इस उत्पात के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तड़के हुई इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और रात के समय घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ग्रामीण खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।

उत्पात मचाने के बाद हाथी गांव से निकलकर सांपधरा साल जंगल की ओर लौट गया है, जहां उसके डेरा डालने की सूचना है। वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम क्षेत्र में अलर्ट पर है और लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सख्त सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram