Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में वन्यजीव तस्करी गिरोह बेनकाब
Jharkhand

गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में वन्यजीव तस्करी गिरोह बेनकाब

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: जमशेदपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की शाम साकची गोलचक्कर के पास एक त्वरित ऑपरेशन के दौरान की गई, जिसमें एक पेटी में बंद 35 तोते बरामद किए गए। वन विभाग की इस सफलता को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वन्यजीवों और उनसे जुड़े अवैध सामानों का लेन-देन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साकची गोलचक्कर के समीप से अभय गुप्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कार्टून में बंद 35 तोते बरामद किए गए।

पूछताछ में अभय गुप्ता की निशानदेही पर वन विभाग ने मो. गुड्डू और समीर अंसारी को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इनके पास से बड़े पैराकेट, हिरण का सींग और अन्य संरक्षित वन्यजीव व उनसे जुड़े अवशेष बरामद किए गए हैं। बरामद सभी वन्यजीवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जा रही है।

वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ ने स्पष्ट कहा कि वन्यजीवों की तस्करी एक गंभीर और गैरकानूनी अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

RECENT ADDA.

मायके से लौटने के बाद महिला ने खाया जहर, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

July 13, 2026

मलेरिया पर जीरो टॉलरेंस, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में रिपोर्टिंग का आदेश

July 13, 2026

प्रोजेक्ट प्राण का बड़ा असर, 18 प्रखंडों की पंचायतों को मिले 67 पानी टैंकर

July 13, 2026

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ महिला, बेटा और नाबालिग गिरफ्तार

July 13, 2026

राज्य स्तरीय कराटे कैंप सफल, 31 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.