फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पूर्णिया में हैवानियत: युवती को अगवा कर गैराज में रात भर सामूहिक दु’ष्क’र्म

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे और मन में भारी आक्रोश भर जाएगा। डगरूआ थाना क्षेत्र में एक 24 साल की युवती के साथ जो क्रूरता हुई है, उसने समाज में खलबली मचा दी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे और मन में भारी आक्रोश भर जाएगा। डगरूआ थाना क्षेत्र में एक 24 साल की युवती के साथ जो क्रूरता हुई है, उसने समाज में खलबली मचा दी है। इंसानियत का गला घोंटने वाली इस घटना में छह दरिंदों ने एक बेबस युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

जबरन शराब पिलाई, फिर पूरी रात मचाया तांडव

पीड़िता जब काम से घर लौट रही थी, तभी नेवालाल चौक के पास चार पहिया वाहन सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उसे बरियार चौक के ‘जया ट्रेडर्स’ नामक गैराज में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब उन हैवानों ने उसे जबरन शराब पिलाकर डांस करने पर मजबूर किया और फिर पूरी रात बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सच कहिये तो समाज में इतनी कनकनी (क्रूरता) देखकर रूह कांप जाती है।

पीड़िता की बहादुरी: आरोपी के मोबाइल से ही कर दिया 112 को फोन

भले ही उन दरिंदों ने उसे लहूलुहान कर दिया था, लेकिन युवती ने असाधारण हिम्मत दिखाई। जब एक आरोपी नशे में सो गया, तो उसने उसी के फोन से चुपके से 112 नंबर पर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा और पीड़िता को बदहवास हालत में बरामद किया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच अभी भी फरार

पुलिस ने गैराज संचालक मोहम्मद जुनैद आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का इलाज अभी पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस बाकी के पांच फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : जमशेदपुर में शर्मनाक वारदात, होटल बुलाकर दो नाबालिगों से सामूहिक दु’ष्क;र्म

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram