फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलाश से दीदीयों की आर्थिक स्थिति बढ़ाने पर जोर, मिला प्रशिक्षण

रांची। पलाश JSLPS द्वारा शनिवार 8 फरवरी 2025 को बुढ़मू प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी JSLPS निशिकांत नीरज, उप प्रमुख बुढ़मू हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला आजीविका प्रबंधक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पलाश JSLPS द्वारा शनिवार 8 फरवरी 2025 को बुढ़मू प्रखंड के सभागार मे एक दिवसीय IFC उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी JSLPS निशिकांत नीरज, उप प्रमुख बुढ़मू हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला आजीविका प्रबंधक JSLPS अभिषेक चांद एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं CLF की दीदीयों को समेकित कृषि के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई। परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, वन उपज, ईमली, लाह की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरुक किया गया। मालूम हो कि उत्पादक समूह के द्वारा दीदी अपने उत्पाद को गांव में ही बेच सकती हैं। FPO के माध्यम से ग्रामीण उत्पाद को बाज़ार उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी बुढ़मू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, गुरुगईं, खखरा, बुढ़मू एवं उमेडंडा पंचायत के मुखिया, सभी CLF पदाधिकारी, JSLPS बुढ़मू कार्यालय के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी अधिकारी, फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर, सामुदायिक समन्वयक, आजीविका कृषि सखी, पशु सखी, संकुल संघ के लेखापाल एवं सखी मंडल की दीदीयां उपस्थित थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram