फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

अंधेरे में दिखा नहीं खड़ा हाइवा, सुरदा सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुरदा स्थित यूनियन बैंक के समीप उस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुरदा स्थित यूनियन बैंक के समीप उस समय हुआ, जब एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खराब खड़े हाइवा से जा टकराए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी समेत सभी युवक हाइवा के नीचे घुस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार तथा भांजा राज गोप के साथ दिन में सुरदा अपनी ससुराल गया था। शुक्रवार की रात सवा सात बजे चारों एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुरदा से अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरदा यूनियन बैंक के पास अंधेरे के कारण सड़क किनारे पहले से खराब खड़े हाइवा को वे देख नहीं पाए और स्कूटी उससे टकरा गई।

हादसे में रोहित कर्मकार (21 वर्ष), समीर कर्मकार (18 वर्ष) और राज गोप (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कर्मकार (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला और मुसाबनी थाना की पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। उधर हादसे की खबर फैलते ही जगन्नाथपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बताया जाता है कि रोहित और राहुल दोनों शादीशुदा थे और घाटशिला क्षेत्र में पुट्टी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram