फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रातु में ‘दिशोम गुरु सेवा संकल्प दिवस’, झामुमो ने तैयार की रूपरेखा

Ranchi News: रातु प्रखंड में 11 जनवरी को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा “दिशोम गुरु सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन झामुमो रातु प्रखंड की ओर से जेएमएम ग्रामीण मुख्यालय तारूप, तिगराटोली, रातु में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News: रातु प्रखंड में 11 जनवरी को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा “दिशोम गुरु सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन झामुमो रातु प्रखंड की ओर से जेएमएम ग्रामीण मुख्यालय तारूप, तिगराटोली, रातु में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान जल–जंगल–जमीन, आदिवासी–मूलवासी अधिकार, सामाजिक न्याय और झारखंड की अस्मिता की रक्षा को लेकर संकल्प लिया जाएगा।

सुबह 8:15 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 11 या 51 पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय डॉक्टरों और स्वास्थ्य समिति की टीम ग्रामीणों की जांच करेगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

दोपहर 1:30 बजे गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच फल, कंबल या भोजन का वितरण किया जाएगा। वहीं दोपहर 3:00 बजे “दिशोम गुरु सम्मान” कार्यक्रम के तहत आदिवासी बुजुर्गों, शहीद परिवारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। शाम 6:00 बजे 111 दीप प्रज्वलित कर “दिशोम गुरु अमर रहें” और “जल–जंगल–जमीन की लड़ाई जारी है” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

झामुमो नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष और विचार आज भी झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram