Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Interesting»AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना भुगतना बड़ा होगा अंजाम!
Interesting

AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना भुगतना बड़ा होगा अंजाम!

चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे AI टूल्स काम आसान तो बना रहे हैं, लेकिन आपकी एक छोटी सी चूक प्राइवेसी और सेहत के लिए खतरा बन सकती है। जानें एआई के साथ क्या शेयर न करें।
By Samsul HaqueJanuary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: आज का दौर आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस यानी AI का है। ऑफिस की ईमेल लिखनी हो, बच्चों का होमवर्क करना हो या किसी जटिल विषय को समझना हो—चैटजीपीटी, ग्रोक और जेमिनी जैसे AI चैटबॉट्स हमारे ‘डिजिटल साथी’ बन गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस स्क्रीन पर आप अपनी समस्याएं लिख रहे हैं, वह आपके लिए मुसीबत का दरवाजा भी खोल सकती है? विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि AI का अंधाधुंध इस्तेमाल आपकी निजता (Privacy) और सुरक्षा में सेंध लगा सकता है।

अपनी पर्सनल चाबी AI के हाथ में न दें!

सबसे बड़ी भूल जो लोग कर रहे हैं, वह है अपनी निजी जानकारी AI को देना। आपको समझना होगा कि ये टूल्स आपके टेक्स्ट को प्रोसेस करने के लिए बने हैं, उसे तिजोरी में रखने के लिए नहीं। कभी भी चैटबॉट्स के साथ अपना आधार नंबर, बैंक डिटेल, पासवर्ड या ऑफिस की कॉन्फिडेंशियल फाइलें शेयर न करें। भले ही कंपनियां डेटा सुरक्षित होने का दावा करें, लेकिन आपके द्वारा फीड किया गया डेटा भविष्य में ट्रेनिंग या रिव्यू के लिए इस्तेमाल हो सकता है। आपकी एक लापरवाही डेटा लीक का बड़ा कारण बन सकती है।

AI डॉक्टर नहीं है, जान जोखिम में न डालें

आजकल लोग छोटी-मोटी बीमारी के लक्षण भी AI से पूछने लगे हैं। याद रखिए, AI केवल पैटर्न के आधार पर जानकारी देता है, वह कोई मेडिकल एक्सपर्ट नहीं है। दवाओं की डोज या बीमारी के इलाज के लिए AI पर निर्भर रहना आपकी जान जोखिम में डाल सकता है। मेडिकल हिस्ट्री और फिजिकल चेकअप का विकल्प कोई भी चैटबॉट नहीं हो सकता। डॉक्टर की सलाह के बिना ली गई दवाएं गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

कानूनी पचड़ों और गलत जानकारी से बचें

AI के साथ अवैध काम जैसे हैकिंग, टैक्स चोरी या किसी सिस्टम में हेरफेर से जुड़ी जानकारी मांगना आपको जेल की हवा भी खिला सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी होती है और आपकी गैरकानूनी रिक्वेस्ट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके अलावा, AI की हर बात को ‘पत्थर की लकीर’ न मानें। यह अक्सर पुरानी या गलत जानकारी (Hallucination) भी दे सकता है। निवेश के फैसले या कानूनी मामलों में हमेशा अनुभवी विशेषज्ञों और रियल-टाइम खबरों पर ही भरोसा करें। AI एक अच्छा नौकर तो हो सकता है, लेकिन इसे अपना मालिक न बनने दें।

इस खबर को भी पढ़ें : इंसान से तोड़ा नाता, AI से रचाई शादी; जापानी महिला ने सबको चौंकाया 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

RECENT ADDA.

जगन्नाथपुर रथ मेला, रांची: परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक एकता का महापर्व

July 13, 2026

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

अवैध खनन मामले में पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

July 13, 2026

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.