फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड शराब घोटाला : एसीबी ने प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गोवा से दबोचा

Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, केडिया को गोवा से पकड़ा गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, केडिया को गोवा से पकड़ा गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की प्रक्रिया जारी है। रांची पहुंचने के बाद एसीबी उसे अदालत में पेश करेगी तथा रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी में है।

बताया जाता है कि एसीबी ने पहले ही नवीन केडिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं हुआ। शराब घोटाले में नाम आने के बाद उसने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी, हालांकि अदालत ने उसे राहत देने से इनकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही केडिया फरार चल रहा था और एसीबी उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तारी के बाद अब शराब घोटाले की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। एसीबी के अधिकारियों का मानना है कि केडिया से पूछताछ में घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे पूरे प्रकरण की परतें खुलने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram