फॉण्ट कनवर्टर NEW

डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे 104 अवैध भारतीय प्रवासी लौटे भारत

India News : अमेरिका से डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंच चुका है। अमेरिकी सैन्य विमान सी-147 ने 104 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस विमान में 13 बच्चे,

अपनी भाषा में पढ़ें

India News : अमेरिका से डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंच चुका है। अमेरिकी सैन्य विमान सी-147 ने 104 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस विमान में 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं सवार थीं। इन अवैध प्रवासियों में से 33 लोग गुजरात राज्य के हैं, जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे गुजरात भेजा जाएगा।

इस डिपोर्टेशन कार्यक्रम के तहत वापस लाए गए भारतीयों को अमेरिकी अधिकारियों ने मैक्सिको-अमेरिकी सीमा से गिरफ्तार किया था। ये सभी भारतीय नागरिक पहले वैध तरीके से अमेरिका गए थे, लेकिन बाद में डंकी रूट के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी। इस मामले में भारतीय कानूनों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है, और भारत लौटने पर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है और वहां पुलिस व प्रशासन सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। अमेरिकी सैन्य विमान से यह जत्था भारत भेजा गया है, जिसमें अधिकतर प्रवासी भारतीय टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्य अड्डे से उड़ान भरने के बाद भारत पहुंचे।

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई बातचीत के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों को वापस भारत भेजने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग होगा। भारतीय सरकार ने भी अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय नागरिकों को वापस लेने की प्रक्रिया को लेकर अपनी तत्परता का संकेत दिया था।

अमेरिका में करीब 18,000 अवैध भारतीय प्रवासी हैं, जिनकी वापसी की प्रक्रिया चल रही है। अमेरिकी प्रशासन ने पहले ही ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। पेंटागन के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

इस कार्यक्रम के तहत भारत और अमेरिका ने लगभग 18,000 अवैध प्रवासी भारतीयों की शिनाख्त की है, जिन्हें डिपोर्ट किया जाना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के तहत अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजने के लिए अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है।

भारत सरकार ने पहले ही कहा था कि अवैध भारतीय नागरिकों की वापसी के मामले में भारत हमेशा तैयार है और वह अमेरिका से अवैध प्रवासियों को वापस लाने के लिए हर कदम उठाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : Ranchi Murder: जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की ह’त्या, 6 गिरफ्तार

इस खबर को भी पढ़ें : मालामाल भिखारिन!! झोपड़ी से निकले दूसरे देशों के सिक्के, गहने और रेसिंग बाइक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram