फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.50 लाख लाभुकों को जनवरी पेंशन

Ranchi : जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जनवरी 2026 माह की पेंशन राशि का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2 लाख 50 हजार 309 पेंशनधारियों के बैंक खातों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत जनवरी 2026 माह की पेंशन राशि का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2 लाख 50 हजार 309 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 25 करोड़ 3 लाख 09 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी गई है। प्रत्येक पात्र लाभुक को 1,000 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की गई है।

इस भुगतान में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के सर्वाधिक 1,81,617 लाभुक शामिल हैं। इसके अलावा निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 47,988, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 19,930, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 340, HIV/AIDS पीड़ित सहायता पेंशन योजना के 426 तथा ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 8 लाभुकों को भी राशि हस्तांतरित की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों को अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे शीघ्र अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग सुनिश्चित कराएं। साथ ही योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए सभी पेंशनधारियों से अपने संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है।

जनता की सुविधा हेतु अबुआ साथी हेल्पलाइन (9430328080) एवं रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी सक्रिय है, जहां पेंशन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram