फॉण्ट कनवर्टर NEW

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला! क्या 2026 युद्ध की भविष्यवाणी सच हो रही है?

World News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधी रात को तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। लोग गहरी नींद में थे और अचानक आसमान से हमले शुरू हो गए। सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की,

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधी रात को तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। लोग गहरी नींद में थे और अचानक आसमान से हमले शुरू हो गए। सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया गया।

क्या नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सही निकली

इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोग इसे सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आने वाले बड़े वैश्विक संकट से जोड़कर देख रहे हैं। खासतौर पर फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां फिर चर्चा में आ गई हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : कराकस में आधी रात धमाके, ट्रंप की चेतावनी के बाद हिली वेनेजुएला की धरती

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में चेतावनी दी थी कि 2026 का समय दुनिया को बड़े युद्ध की ओर धकेल सकता है। उन्होंने लिखा था कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर हिंसा बढ़ेगी और इंसान ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बनेगा। उनकी भविष्यवाणी में “रात के अचानक हमले” और “मधुमक्खियों के झुंड” जैसे शब्दों का जिक्र मिलता है, जिसे कई लोग योजनाबद्ध और अचानक होने वाली सैन्य कार्रवाई का प्रतीक मान रहे हैं। वेनेजुएला पर हुआ यह कथित हमला भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

नास्त्रेदमस ने समुद्री रास्तों और बंदरगाहों पर तनाव बढ़ने की भी बात कही थी। उनके अनुसार इससे अनाज और जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर पड़ेगा।

वहीं बाबा वेंगा ने भी 2026 को लेकर गंभीर चेतावनी दी थी। उनके मुताबिक पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव चरम पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका, रूस और चीन जैसे ताकतवर देशों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। ताइवान को लेकर चीन की संभावित कार्रवाई और रूस-अमेरिका टकराव का भी उन्होंने संकेत दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने काराकस में यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की। रात के अंधेरे में मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर से बाहर लाया गया। यही वजह है कि लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सिर्फ एक देश तक सीमित घटना है या फिर 2026 में बताए गए वैश्विक संघर्ष की शुरुआत।

फिलहाल आधिकारिक स्तर पर कई सवालों के जवाब बाकी हैं, लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने पूरी दुनिया की नजरें वेनेजुएला पर टिका दी हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला 2026 के वैश्विक युद्ध की शुरुआत है। नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी अब चर्चा में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram