फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गगन टोपनो की नाबाद पारी, अंडर-16 मुकाबले में ब्लास्टर्स की शानदार जीत

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एवं सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए तीसरे मुकाबले में सिंहभूम ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाईटर्स को सात विकेट से पराजित कर चार अंक अर्जित किए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News:  पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एवं सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए तीसरे मुकाबले में सिंहभूम ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाईटर्स को सात विकेट से पराजित कर चार अंक अर्जित किए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहभूम फाईटर्स की टीम 17.5 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फाईटर्स की ओर से चंदन प्रसाद ने सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि सौम्यदीप राठौड़ ने 12 रन का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका।
सिंहभूम ब्लास्टर्स की ओर से दिव्यांश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। रौशन सिंह यादव ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए, वहीं कृष्णा महतो ने भी 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम ब्लास्टर्स की टीम ने 11.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गगन विक्रांत टोपनो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाँच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज इशु सिंह ने भी एक चौके की सहायता से नाबाद 10 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया। फाईटर्स की ओर से सुरज महतो ने दो विकेट तथा चंदन प्रसाद ने एक विकेट लिया।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनूप बर्मन ने उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए सिंहभूम ब्लास्टर्स के दिव्यांश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
प्रतियोगिता में कल नववर्ष के अवसर पर विश्राम का दिन रहेगा। अगला मुकाबला 2 जनवरी को सिंहभूम फाईटर्स और सिंहभूम टर्मिनेटर्स के बीच खेला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram